छत्तीसगढ़बड़ी खबर

गृहमंत्री ताम्रध्वज बने गुजरात चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत और उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में जिस तरह से काम हो रहा है, उसका फायदा प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को मिल रहा है। यहां के नेताओं का कदपार्टी में लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अभियान और समन्वय की निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर आभार जताया और कहा- कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को मैं आभार पूर्वक स्वीकार करता हूं। गुजरात कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर हम यह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया था। साथ ही विधायक विकास उपाध्याय को असम का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया था। ताम्रध्वज साहू कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और छत्तीसगढ़ में गृह और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि गुजरात में नगरीय निकाय चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण और कांग्रेस संगठन के लिए संवेदनशील विषय है।

वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। साहू ने कहा कि गुजरात में जनता भाजपा के खिलाफ है। विधानसभा चुनाव में उसका परिणाम देखने को मिला, जिसमें बहुत ही कम अंतर से पार्टी सरकार बनाने से चूक गई। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल की गैरमौजूदगी में गुजरात में यह पहला चुनाव है। इसे लेकर कांग्रेस केंद्रीय संगठन काफी गंभीर है।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *