बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक (Arushi Nishank) जल्द ही बॉलीवुड में दिखाई देंगी। इस बात की जानकारी आरुषि ने महिला दिवस पर अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने बताया कि वह फिल्म ‘तारिणी’ (Tarini)से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय नौ सेना की छह बहादुर अफसरों पर आधरित है।
आरुषि ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म तारिणी की पोस्टर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा है कि जल्द तारिणी फ्लोर पर आएगी। यह फिल्म छह महिला अधिकारियों के बहादुरी पर आधिरित होगी। भूषणकुमार, कृष्णकुमार, आरुषि अरुशी निशंक टी-सीरीज और हिमश्री फिल्म्स मिलकर इस फिल्म को निर्मित करेंगे।
इससे पहले, आरुषि इससे पहले फिल्म मेजर निराला को बना चुकी है। यह फिल्म उनके पिता के जीवन पर आधारित थी और रीजिनल थी।
बता दें कि 9 सितबंर साल 2017 को नौसेना की छह महिला अधिकारी प्रतिभा जामवाल, वर्तिका जोशी, पी। स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने दुनिया की सामुद्रिक सफर पर निकलीं थी। करीब 254 दिनों में इन अधिकारियों ने 21600 से अधिक नॉटिकल माइल्स की दूरी तय कर इतिहास के पन्नों के अपना नाम दर्ज करा लिया था। फिल्म में उनके इसी बहादुरी को दिखाया जाएगा।
कौन हैं आरुषि निशंक?
आरुषि निशंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और कुसुम कांता पोखरियाल की बेटी हैं। उनके पिता इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।आरुषि निशंक भारतीय क्लासिकल डांसर और पर्यावरणविद हैं। इसके साथ ही वहहिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देहरादून की चेयरपर्सन भी है। कथक में निपुण आरुषि ‘गंगा अवतरण’ जैसे डांस परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ कर चुकी है। वह बिरजू महराज की शिष्या हैं।