देश विदेशबड़ी खबर

ममता बनर्जी के मंदिर जाने पर गिरिराज सिंह का वार; कहा- ‘दीदी चुनाव है इसलिए आप यह कर रही हैं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वार किया है। बता दें, गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। गिरिराज ने कहा है कि ‘चुनाव है इसलिए ममता बनर्जी मंदिर जा रही हैं।’

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गिरिराज ने कहा, ‘गुजरात चुनाव में मैंने देखा राहुल गांधी मंदिर में पूजा करने लगे, जनेऊ पहनने लगे। अब ममता चंडी पाठ का जाप कर रही हैं। दीदी चुनाव है इसलिए आप ये कर रही हैं। आपका असली रूप तो बंगाल के हिंदू समाज ने देखा है।’

बता दें, इससे पहले ममता बनर्जी ने एक रैली में चंडी पाठ किया था। उसी को लेकर बीजेपी नेता ने उनपर निशाना साधा है। वहीं आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया। नंदीग्राम में उनका मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से हैं। वहीं नामांकन से पहले ममता बनर्जी ने शिव मंदिर में पूजा की। इससे पहले नंदीग्राम में ही आज शुभेंदु अधिकारी ने जनसभा को संबोधित किया। 

नंदीग्राम का इतिहास

बता दें, साल 2016 में शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से जीते थे। उन्हें 1 लाख 34 हजार 623 वोट मिले थे। उन्होंने CPI के अब्दुल कबीर को हराया था। 81 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। वहीं अब्दुल को 53 हजार 393 वोट मिले थे।

2016 में बीजेपी को इस सीट पर 10,700 वोट मिले थे। इस सीट पर 6 बार कांग्रेस, 10 बार CPI जीती है। वहीं लगातार 3 बार से TMC का परचम है। बता दें, नंदीग्राम में मुस्लिम वोट निर्णायक है यहां पर 30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोट है। बता दें, राज्य में 8 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहला चरण 27 मार्च को होगा। वहीं चुनावी नतीजे 2 मई को आएंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *