मनोरंजन

मौत के वक्त दिव्या भारती के फ्लैट पर मौजूद थे ये लोग, उसी दिन साइन की थी ये खास डील, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली। ​बॉलीवुड की राइजिंग स्टार दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत की कम वक्त में खुद को फिल्म इंडस्ट्री में साबित किया था। आज दिव्या भारती का जनमदिन है। उनका जन्म​ 25 फरवरी, 1974 में महाराष्ट्र में हुआ था। दिव्या ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। यही नहीं वह आते ही बॅलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को बराबर की टक्कर देने लगी थीं। लेकिन अचानक हुए दिव्या की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा क​ह दिया था। उनकी अचानक हुई मौत पर आज भी उनके फैंस को यकीन नहीं है। आज भी दिव्या भारती के फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। उनकी चुलबुली और नटखट अदओं को फैंस आज भी बहुत मिस ​करते हैं। दिव्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में करीब 12 फिल्में की थीं। लेकिन 5 अप्रेल, 1993 को दुनिया से चली गईं। इतने सालों बाद आज भी उनकी मौत गुत्थी बनी हुई है। हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कई सारी बातें बताने जा रहे हैं।  

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *