छत्तीसगढ़
राज्यपाल उइके का जगदलपुर प्रवास 10 को
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सु अनुसुइया उइके 10 और 11 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे बुधवार 10 फरवरी को दोपहर 01 बजे वायु मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगी। वे यहां गोलबाजार स्थित जयस्तंभ और गीदम मार्ग में स्थित गुंडाधूर उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद वे इंदिरा प्रियदशिर्नी स्टेडियम में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस समारोह में शामिल होंगी। वे गुरुवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से जगदलपुर के विश्राम भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 2.30 बजे वायुमार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगी।