छत्तीसगढ़

रोल माडल बने महिलाएं-कलेक्टर

अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 34 महिलाओ को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं शासकीय सेवक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी के अलावा भी चाहे जिस भी हैसियत में हो उत्कृष्ट कार्य कर अपने परिवार तथा बच्चों के लिए रोल माडल बनें ताकि बच्चे गर्व से कहें कि मेरी माता के आदशोर् पर चल कर इस मुकाम को हासिल किया। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा ही परिवार तथा समाज में भी उन्हें सम्मान प्राप्त होगा और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब तक अपने पैरो पर खड़े होकर आर्थिक रूप से मजबूत नही होंगे तब तक स्वाभिमा आत्मबल नही बढ़ेगा। इसके लिए जिस भी काम में रुचि हो उसमें दक्षता हासिल कर उसे आजीविका का साधन बनाएं। ग्रामीण महिलाएं गोबर उत्पादए बांस से विभिन्न उपयोगी कलाकृति, कार्पेट निर्माण, गोदना शिल्प आदि में हुनरमंद बन सकती हैं। कलेक्टर ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। इसमे भी बालिका शिक्षा पर विशेष धयान दें।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *