Uncategorized

सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा! अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के ये पता चला है कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल पूर्व क्रिकेटर की स्थिति स्थिर है। डॉक्टर्स गांगुली का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि 48 वर्षीय सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है जिसके जिसके इलाज के लिए गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा।

अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांगुली की हालत अब ‘स्थिर’ है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह 48 बरस के हैं। शुक्रवार शाम वर्कआउट सत्र के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत दी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब उनकी हालत स्थिर है। हम देख रहे हैं कि यह दर्द दिल से जुड़ी किसी समस्या के कारण है या नहीं। उनके कई परीक्षण होंगे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *