छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

अंबिकापुर में राजस्व विभाग के लिपिकों की पदोन्नति नहीं

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में राजस्व विभाग के लिपिक पदोन्नति से वंचित है।पात्रता रखने के बावजूद उन्हें पदोन्नति नहीं दी जा रही है। कंप्यूटर में दक्ष होने के बावजूद शासन के आदेश के अनुरूप उन्हें पांच सौ रुपए कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है। समयमान वेतनमान से भी वे वंचित हो रहे हैं।

स्थानांतरण, निलंबन और नई भर्ती नहीं होने से राजस्व विभाग के लिपिकों पर काम का अत्यधिक बोझ है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से लिपिक संवर्ग में असंतोष भी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा इन समस्याओं को अवगत कराए जाने के बाद पात्र लिपिकों की पदोन्नति, समय मान वेतनमान और कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर एएल ध्रुव से मुलाकात कर राजस्व विभाग के लिपिकों के लंबे समय से लंबित पदोन्नति, समयमान वेतनमान, कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता तथा लिपिक अमले की कमी के संबंध में अवगत कराया।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *