छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश में हुई भीषण सड़क हादसे में कोंडागांव जिले के 8 लगों की मौत

कोंडागांव ।पत्रिका लुक

आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों के मौत की जानकारी आ रही। मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के ग्राम बमहनी निवासी मनीराम और उसके परिजन बेटे साजन ठाकुर की अस्थि विसर्जन के लिए कुल 10 लोग बोलेरो वाहन से भद्राचलम आंध्र प्रदेश गए थे, वापसी के दौरान शाम को चिंतूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुए, बताया जा रहा हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत की जानकारी आ रही, जिसमें मृतक मनीराम ठाकुर उम्र 60 वर्ष ,पत्नी साठ ठाकुर उम्र 55 वर्ष,बेटी किरण ठाकुर उम्र 35 वर्ष,मनीषा ठाकुर सहित ,राजेश ठाकुर 50 वर्ष लगभग,नयन ठाकुर 60 वर्ष ,डिलेंद्र ठाकुर 50 वर्ष सभी ग्राम बमहनी निवासी की घटना में मौत की जानकारी आ रही,
वहीं मनीराम का पोता दिव्यांशु ठाकुर पिता स्वर्गीय साजन ठाकुर (बच्चा),कार्तिक ठाकुर 17 वर्ष घटना में जीवित होने की जानकारी मिली है। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव लेने के लिए ग्राम बमहनी से निकल चुके हैं।

मनीराम ठाकुर का परिवार व समाज के कुल 10 लोग मृतक बेटे साजन ठाकुर की अस्थि विसर्जन के आंध्र प्रदेश लिए गए थे जो वापसी में हादसे का शिकार हुए, परिवार में उसकी बहू श्वेता ठाकुर को घर पर रहने के कारण जीवित बची है । मृतक जवान साजन ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व ही खुद की सर्विस रिवाल्वर से धनोरा थाना में गोली मारकर आत्महत्या की थी।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *