राजनीति

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन,पक्षपात की कांग्रेस की सोच…

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आरोप का खण्डन करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व माकड़ी जनपद पूर्व अध्यक्ष संजू पोयाम ने प्रेसवार्ता किया। संजू पोयाम ने कहा कि, पक्षपात जैसा कार्य कांग्रेस की सरकार करते आई है, भाजपा पक्षपात नहीं करती है। आज के कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद थे। उन्होंने ही नगर पालिका अध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया।
क्या है पूरा मामला

कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव एवं कांग्रेसी पार्षदों ने 30 जनवरी को भाजपा पर उपेक्षात और पक्षपात का आरोप लगाया था। अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय में विकास कार्यो में कांग्रेस स्मार्तीथ पार्षदों नहीं बुलाया जाता है साथ ही शिलान्यास में नाम लिखा जाता है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने प्रेसे वार्ता कर नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा लगाये गए आरोपो को खण्डन किया करते हुए बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद नगर पालिका क्षेत्र कोण्डागांव में विकास कार्यों को लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन किया जा रहा है। लोकार्पण – भूमिपूजन कार्य में राजनीतिक मोड तब आया जब कांग्रेस ने भूमि पूजन कार्यों में आमंत्रित नहीं करने और उपेक्षा का आरोप लगाया। इसके बचाव में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू पोयाम ने कहा कि, पक्षपात या उपेक्षा भाजपा नहीं करती। कार्यक्रम में कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस के पार्षद योगेंद्र पोयाम भी मौजूद थे, उनके द्वारा ही पालिका अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया। संजू पोयाम ने शिलालेख पर नाम उल्लेखित नहीं किए जाने पर कहा कि, यह जवाबदारी अधिकारियों की होती है। आमंत्रित अतिथि पर शिलालेख की जवाबदारी नहीं होते हैं। कांग्रेस केवल आरोप लगाकर राजनीति करना चाह रही है।

देखें वीडियो—–

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *