छत्तीसगढ़रोजगार

मुख्यमंत्री ने पहले सिंहदेव को निपटाया अब मोहन की बारी -नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी

2023 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल का आरोपो प्रत्यारोप का दौर सुरु

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन ने कोण्डागांव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले टी एस सिंहदेव को निपटाया अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को निपटाने की तैयारी है। श्री नवीन ने दावा किया भाजपा शासनकाल के दौरान राज्य का जो विकास  हो चुका था वह शुन्य  पर पहुंच चुका है , बस्तर अंचल में फिर से नक्सलवाद पनपने लगा है, आज भूपेश कांग्रेस को समाप्त करने के लिए अपने आप को स्वयंभू बनाने में लगा है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले टी एस सिंहदेव को निपटाया अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को निपटाने की तैयारी कर रहे है। इसी रस्साकशी में बस्तर की जनता तक विकास योजनाएं नही पहुंच रही , बस्तर का विकास ठप है, इन तमाम विषयों को लेकर बस्तर में भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा स्तरीय का बड़ा आयोजन है । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा शामिल होंगे, केंद्र से प्रधानमंत्री योजना के तहत  जो राशि आ रही है उस राशि को छीन कर कांग्रेस के नेता अपने बंगले बना रहे ,सरकार की सारी योजनाएं जो जमीनी स्तर तक जानी चाहिए वह मात्र करप्शन की भेंट चढ रही है। वनवासियों का सबसे बड़ा विषय रहता हैै उनका वृक्ष उनक जंगल उसे बचाया जाए ,उसे भी काटकर  कांग्रेस के नेता लोग व्यापार कर रहे हैं ,यह सारे विषय जनता से जुड़े है, सभी विषयों को  राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने उठाएंगे बस्तर के लोग पहले भी भाजपा के साथ रहे, आज भी भाजपा के साथ रहेंगे। आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। इस दौरान ओपी चौधरी  प्रदेश महामंत्री  छत्तीसगढ़, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, बलसिंग बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। PWD रेस्ट हाउस में मीडिया से प्रेसवार्ता के बाद नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी, ओपी चौधरी  प्रदेश महामंत्री  छत्तीसगढ़ जगदलपुर के लिए रवाना हुए।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *