प्रदेश

22 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोण्डागांव आगमन, 2024 लोकसभा चुनाव का जीत का देंगे मंत्र…


कोण्डागांव। पत्रिका लुक
2024 के लोकसभा चुनाव पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा बस्तर संभाग के कोण्डागांव में होगा। भाजपा की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा तीन लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगें। आपको बतादें की 22 फरवरी को गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोण्डागांव आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा अटल सदन में हुई बैठक। इस बैठक का नाम बस्तर क्लस्टर दिया गया है, इस क्लस्टर में तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर, महासमुंद आते हैं , बैठक में तीनो लोकसभा के भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीत के गुरु मंत्र देंगे। भाजपा महामंत्री तरुण साना ने बताया कि 22 फरवरी को गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोण्डागांव में आगमन है। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई , जिसमे सभी पदाधिकारियों को तैयारियों को लेकर दायित्व सौपा गया है। भाजपा की यह बैठक को बस्तर क्लस्टर में तीन लोकसभा में बस्तर, कांकेर, महासमुंद के भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान मनोज जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष जिला प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, जिला महामंत्री आकाश मेहता, जिला कार्यालय मंत्री दयाराम, प्रशांत पात्र, सहित व पदाधिकारी मौजूद थे।

Patrika Look

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *