Ghansyam Sharma / Sun, May 9, 2021 / Post views : 200
जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के अवंतिका कालोनी इलाके में राहगीरों को धरदार हथियार लहराकर डरा-धमका रहे 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली थी कि बोधघाट क्षेत्र के अवंतिका कालोनी इलाके में 02 युवक राहगीरों को डरा धमका रहे है, पुलिस को सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा को उनकी टीम के साथ उक्त स्थल की ओर रवाना किया गया, मौके पर पहुंचकर बंडा लहराते हुए एवं राहगीरों को डराने धमकाने वाले जयवंत कुमार सरफा उर्फ बबलू निवासी अटल आवास अवंतिका कॉलोनी, किशन डोंगरे उर्फ गोपी निवासी अवंतिका कालोनी जगदलपुर से दोनो को गिरफ्तार कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर आज न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन