Ghansyam Sharma / Mon, Oct 26, 2026 / Post views : 14
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कार्यक्रम के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा, जिला कोण्डागांव ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश सोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और स्टेशन रोड पर पुतला दहन किया।
भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग सार्वजनिक जीवन में पद की गरिमा और भाषा की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद बाइक रैली निकालकर कोर्ट चौक और एसडीएम कार्यालय मुख्य मार्ग होते हुए स्टेशन रोड पहुंचे। यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जस्केतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, जैनेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी ध्रुव, विकास दुआ, बंटी नाग, रौनक पटेल, अविनाश सोरी, सुषमा खोबरागड़े, सोनामणि पोयाम, अशोक ब्रह्म, टिंकू साहू, संतोष सिंह, गोविंदा तलवार, अंकित शर्मा, राजा मुखर्जी, मयंक भोंसले, ज्ञानू गोलछा और आकाश दास सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन