Ghansyam Sharma / Tue, Oct 27, 2026 / Post views : 39
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद कोंडागांव द्वारा मंगलवार को तहसील माकड़ी क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। लाल सलाम के नारों और लाल झंडों के साथ निकली यह रैली ग्राम एरला से शुरू होकर माकड़ी तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
सीपीआई राज्य परिषद सदस्य एवं बस्तर संभाग संयोजक तिलक पांडे के निर्देश पर आयोजित इस रैली में जिला सचिव शैलेष, सहायक सचिव जयप्रकाश और दिनेश सहित सोमारू, बिसम्बर, दुबेश, मानसिंग तथा विभिन्न गांवों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
कई गांवों से होकर गुजरी रैली
रैली ग्राम एरला से शुरू होकर तौरेंगा, हिरावंडी, हिरापुर, कुरलूबहार, इंगरा, धारली, उड़ीदगांव, पीढ़ापाल और कलीबेड़ा होते हुए माकड़ी पहुंची। रास्ते में विभिन्न गांवों के चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने रुककर लाल सलाम के नारे लगाए और पार्टी के लाल झंडे प्रदर्शित किए।
किसानों और मजदूरों के मुद्दे उठाने का दावा
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सीपीआई पिछले वर्ष से मोटरसाइकिल रैलियों के माध्यम से अपनी साम्यवादी विचारधारा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को पार्टी की विचारधारा से परिचित कराना तथा किसानों, मजदूरों और आम लोगों के साथ होने वाले कथित अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का संदेश देना था।
पार्टी ने कहा कि वह आम जनता, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन