Ghansyam Sharma / Mon, May 10, 2021 / Post views : 158
जगदलपुर । जिले में वैक्सीन की 20 हजार डोज की खेप पंहुचने के बाद वैक्सीन की किल्लत भी दूर हो गई है, अब टीके का संकट नहीं रहेगा। 18 से 44 वर्ष के युवाओं में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र में तैयार किए गए सेंटरों के बाहर सुबह से ही कतार लगा रहा है। लोग लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 44 वर्ष आयु वालों को वर्गवार बांट कर एपीएल के लिए केंद्रीय विद्यालय, बीपीएल के लिए चैंबर ऑफ कामर्स भवन और अंत्योदय के लाभार्थियों के लिए मंगल भवन को सेंटर बनाया गया है। इसी तरह जगदलपुर ग्रामीण में एपीएल के लिए नगरनार, बीपीएल के लिए धनियालूर और अंत्योदय के लिए आसना में केंद्र स्थापित किया गया है। बस्तर ब्लाक में एपीएल के लिए बड़े आमाबाल, बीपीएल के लिए बोडऩपाल और अंत्योदय के लिए कोलचूर, लोहंडीगुड़ा ब्लाक में उसरीबेड़ा, बकावंड ब्लॉक में माध्यमिक शाला पटेलपारा को तीनों वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। 45 प्लस वालों के लिए नर्सिंग कालेज, एमएलबी स्कूल, ओसवाल भवन को सेंटर बनाया गया। जहां टोकन वितरण का टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सी मैत्री ने बताया कि वैक्सीन की 20 हजार डोज की खेप आई है। इसमें से 10 हजार 18 प्लस और 10 हजार 45 प्लस आयु वर्ग वालों के लिए उपयोग किया जा रहा है। सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीके लग सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन