Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: बस्तर की धरती फिर रक्तरंजित, 24 जवान शहीद

Ghansyam Sharma / Sun, Apr 4, 2021 / Post views : 173

Share:

जगदलपुर। बस्तर की धरती फिर एक बार खूनी होली से रक्तरंजित हो गई। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के नक्सली लीडर हिड़मा के गांव टेकलागुड़ा बस्ती के पास शनिवार की दोपहर नक्सलियों ने एंबुश में फंसाकर फोर्स पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 24 जवान अब तक शहीद हुए हैं। जिनमे 8 डीआरजी, 6 एसटीएफ, 6 कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन से 2 जवानों की शहादत हुई है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 31 घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा। घटनास्थल पर कई जवानों के शव पड़े हुए हैं जिन्हें अब तक रिकवर नहीं किया जा सका है। पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की बात कही है। नौ से अधिक नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। आईजी ने बताया, नक्सली अपने साथियों के शव दो ट्रैक्टर में भरकर ले गए। मौके पर नक्सलियों के खाट मौजूद है जिनमे खून के निशान है।

यू शेप एंबुश में फंसने से जवानों को नुकसान

यहां बता देें कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुकमा व बीजापुर जिले के करीब दो हजार जवानों को बड़े ऑपरेशन पर भेजा गया था। तर्रेम से 760 जवानों की टुकड़ी नक्सलियों के एंबुश में फंस गई। दो पहाडिय़ों के बीच यू शेप में तीन तरफ से एंबुश लगाए गए थे। पहली ही गोलीबारी में जवानों को नुकसान झेलना पड़ा। करीब चार से पांच घंटे मुठभेड़ चली। शहीद जवानों के शवों को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहली बार हम बता रहे ये हुए शहीद

शहीद उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज-पिहरीद (जांजगीर-चांपा), प्रधान आरक्षक रमेश कुमार जुर्री-पण्डरीपानी(कांकेर), प्रधान आरक्षक नारायण सोढ़ी-पुन्नुर आवापल्ली(बीजापुर), आरक्षक रमेश कोरसा-बरदेला, जांगला(बीजापुर), आरक्षक सुभाष नायक-बासागुड़ा(बीजापुर), सहायक आरक्षक किशोर एन्ड्रीक-चेरपाल(बीजापुर), सहायक आरक्षक सनकुराम सोढ़ी-पेदपाल(बीजापुर), सहायक आरक्षक भोसाराम करटामी-एकेली, नेलसनार(बीजापुर), बबलू रवा-कोबरा बटालियन असम शामिल है। इनके अलावा घटना स्थल में पड़े जवानों की शिनाख्ती की जा रही है।

घायल जवान जिनका चल रहा इलाज

एसटीएफ के रामाराम पोयाम, भास्कर यादव, सोनू मंडावी, थामेश्वर साहू, कोबरा बटालियन 210 के अमित कुमार, सुनील कुमार, सोमेश, आनंद पटेल, मदन पाल, बलेंदर सिंह, जितेंद्र दास, सूर्यभान सिंह यादव, थामस पाल, डीआरजी के लक्ष्मण हेमला, मनीराम कुंजाम, विजय मंडावी, बदरु पुनेम, आनंद कुरसम, प्रकाश चेट्टी, बसंत झाड़ी, दसरु हेमला का इलाज बीजापुर अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा सात जवानों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

शहीद जवान को दी अंतिम सलामी

जगदलपुर में एक शहीद जवान बबलू रब्बा को श्रद्धांजलि दी गई है। कोबरा 210 बटालियन में पदस्थ था शहीद जवान। यहां से जवान का पार्थिव देह राजधानी रायपुर लाया गया है। रायपुर से प्लेन के जरिए जवान का पार्थिव देह गुवाहाटी भेजा जाएगा।

हथियार भी लूट कर ले गए नक्सली

मुठभेड़ के बाद शहीद जवानों के हथियारों को नक्सली लूट कर ले गए हैं। घटनास्थल पर जवानों के हथियार नहीं दिख रहे हैं। नक्सलियों के हाथ आधुनिक हथियार लगने से आने वाले दिनों में वह सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement