Ghansyam Sharma / Sat, May 15, 2021 / Post views : 162
कांकेर। जिले के अंतागढ , दुर्गकोंदल एवं कोयलीबेड़ा ब्लॉक में बीती आधी रात हल्की बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इस आंधी-तूफान में लोगों के घरों का छप्पर और सरकारी 50 सीटर कन्या आश्रम की छत उड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आंधी-तूफान में इलाके के विशाल पेड़ भी जड़ से उखड़ गए हैं, बिजली के पोल टूट गए। पेड़ गिरने से कुछ लोगों का घर तबाह हो गए। इस आपदा के चलते दोनों ब्लॉक में सैकड़ों गांव में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन