Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: लंदन की 59 साल की आंटी का रायपुर के 25 साल के मॉडल पर आया दिल

Ghansyam Sharma / Thu, Apr 15, 2021 / Post views : 187

Share:

रायपुर।   कहते है इश्क, प्यार और मोहब्बत उम्र नहीं देखता। लंदन की एक 59 साल की महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। रायपुर के एक 25 साल के माडल युवक पर महिला का दिल आ गया। युवक की मांग पर उसने किश्तों में 15 लाख रुपये दे दिए। अब महिला ने युवक पर पैसा ठगने का आरोप लगाते हुए रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद शिकायत को खारिज कर दिया है। अब महिला दूतावास से मदद मांगने की बात कह रही है।

मौदहापारा पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मौदहापारा इलाके के निवासी 25 वर्षीय माडल युवक की लंदन की 59 साल की महिला से डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। उस समय युवक मुंबई में फिल्मों में काम करने स्ट्रगल कर रहा था।

महिला का आरोप है कि युवक ने खुद को आइएएस अफसर बताकर दोस्ती की फिर बॉलीवुड व फिल्मों में करियर बनाने की बात कही।उसने ट्रेनिंग, ट्रैवलिंग सहित इंस्टीट्यूट की फीस देने के नाम पर किस्तों में कुल 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला ने माडल युवक पर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पूरी साजिश के तहत पैसा ठगने की शिकायत की।

इंस्टाग्राम में आकर्षक फोटो दिखाकर दोस्ती बढ़ाई

ठगी की शिकार लंदन की महिला ने मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यदूमणि सिदार को वाट्सएप पर भेजे गए शिकायत में कहा है कि आरोपित माडल ने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक आकर्षक फोटो अपलोड की थी। फोटो देखकर महिला उससे बेहद प्रभावित हो गई। फिर दोनों के बीच लंबे समय तक चैटिंग होती रही। गहरी दोस्ती होने पर महिला ने उसकी बातों पर विश्वास करके मदद मांगने पर पैसे उसके बैंक खाते में भिजवाए थे। इसके बाद वह मुंबई से वापस रायपुर आकर उससे दूरी बनाने लग गया।

शिकायत दर्ज कराने नहीं आई महिला, केस खारिज

थाना प्रभारी यदूमणि सिदार ने बताया कि विदेशी महिला की शिकायत मिलने पर उसे विस्तृत बयान देने यहां बुलाया गया था। लेकिन अब तक न तो वह खुद सामने आई न ही कोई जबाव दिया। वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में यह शिकायत है। लिहाजा शिकायत को खारिज कर दिया गया है। महिला के खुद सामने आने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने माडल युवक का बयान दर्ज किया है। उसने महिला के सारे आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement