Ghansyam Sharma / Wed, Apr 14, 2021 / Post views : 196
रायपुर। कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। मगर, शराब की तलब है कि घर में रहने नहीं दे रही है। मदिरा की व्यवस्था के लिए निकले एक शख्स को न्यू राजेन्द्रनगर इलाके में शराब का परिवहन करते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो बोतल शराब और आठ बोतल बियर की जब्त की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक्टिवा से दीपक कॉलोनी की ओर से आ रहे दीपक कॉलोनी निवासी दीपेश आहूजा (19) को रोककर पूछताछ की गई। एक्टिवा की तलाशी लेने पर कार्टून रखी दो बोतल अंग्रेजी शराब और आठ बोतल बियर की जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
फल विक्रेता गिरफ्तार
लॉकडाउन के दौरान फल दुकान खोलना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। खमतराई पुलिस ने मामले में फल दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दंडाधिकारी के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। खमतराई थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार को सूचना मिली थी कि वाल्टियर गेट डीआरएम ऑफिस के सामने फल दुकान खोलकर रोहित सोनकर(23) फल बेच रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो फल खरीदने वाले भाग निकलने। रोहित बिना मास्क, दस्ताना पहने फल बेचता पकड़ा गया। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। उसकी दुकान से एक प्लास्टिक कैरेट में रखा 54 नग पका हुआ केला एवं नकदी बिक्री का 1530 रुपये जब्त कर मामले में धारा 269, 270 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन