Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 157
रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लाकडाउन के कारण इन दिनों व्यापार-उद्योग जगत प्रभावित हो गया है। ऐसे में कारोबारियों का कहना है कि अब लाकडाउन से राहत मिलना जरूरी है और सभी व्यापार खोले जाने चाहिए। रायपुर सराफा एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। कारोबारियों का कहना है कि लाकडाउन के बाद सारे व्यापार खोले जाए और सभी व्यापार को दो शिफ्ट में बांटा जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लाकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधि पूरी तरह से सुस्त हो गई है। छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और खराब होते जा रही है।
पत्र में मांग की गई है कि लाकडाउन के बाद सभी व्यापार खोलने की अनुमति दी जाए। भले ही सारे व्यापार दो शिफ्ट के अनुसार खोले जाएं। आवश्यक जीवन उपयोगी वस्तुओं के लिए सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया जाए और बाकी कारोबार के लिए दोपहर 12 से शाम छह बजे तक का समय दिया जाए। साथ ही यह ध्यान रखा जाए कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन हो। व्यापारी पूरी तरह से कोरोना नियमों का पालन करते हुए पार करेंगे।
लाकडाउन ने छीन ली सराफा की चमक
बीते साल की तरह इस साल भी लाकडाउन ने सराफा की चमक पूरी तरह छीन ली है। शादी सीजन होने के बाद भी कारोबारी पूरी तरह से धड़ाम हो गया है। अब तो आने वाले तीन-चार महीनों के बाद ही कारोबार की रफ्तार थोड़ी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन