Ghansyam Sharma / Tue, Apr 13, 2021 / Post views : 156
रायपुर। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। कोरोना संकट काल में इस घोषणा से हड़कंप मच गया है। इससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरानी तय है। मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो जाएगा।
नाराज चिकित्सकों ने अस्पताल के सीएमओ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। चिकित्सकों का आरोप है कि न तो पीपीई किट मिल रही है और न ही ग्लब्स। फेस मास्क सहित अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहे हैं। सारी दिक्कतों से कई बार अधीक्षक और डीन को अवगत कराया गया है। इसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन