Ghansyam Sharma / Mon, May 10, 2021 / Post views : 152
कोण्डागांव। जिले में आंध्रप्रदेश से पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। आंध्रप्रदेश से पहुंचा व्यक्ति केवल कोरोना संक्रमित है या आंध्र म्यूटेंट पॉजिटिव है, इसकी जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर ने बताया इस बारे में 07 मई को कोण्डागांव जिला पहुंचा व्यक्ति एंटीजन रेपीट किट जांच से पॉजिटिव पाया गया है, चूंकि वह व्यक्ति आंध्रप्रदेश से लौटा है, तो उसके सैंपल आंध्र म्यूटेंट जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा जा रहा है। जांच सैंपल की रिपोर्ट आने से या स्पष्ट हो जाएगा कि आंध्रा से पहुंचा व्यक्ति केवल कोरोना संक्रमित है या आंध्र म्यूटेंट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन