Ghansyam Sharma / Tue, Sep 8, 2026 / Post views : 84
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाटापारा-बलौदाबाजार में 7 सितंबर को श्री नारायणी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में ‘गुरु सम्मान 2026’ समारोह एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेवसा, विकासखंड बडेराजपुर, जिला कोण्डागांव के व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार नेताम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय ‘स्कूली विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट’ पर पैनल चर्चा भी आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल जागरूकता और बच्चों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
पैनल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. एमएन सिंह, ग्रामीण थाना भाटापारा के थाना प्रभारी हेमंत पटेल, जल संसाधन विभाग के एसडीओ डीएन शुक्ला, शिक्षाविद डॉ. निती सिंह यदुवंशी, बीके मंजू दीदी और न्यायिक क्षेत्र से सोनल केशरवानी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था के निदेशक अश्विनी शर्मा, निदेशक संदीप गोयल एवं प्राचार्य योगेश पोपट ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन