Ghansyam Sharma / Tue, Sep 1, 2026 / Post views : 137
केशकाल थाना क्षेत्र के टाटामारी पर्यटन स्थल पर फारेस्ट चौकीदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, सुरडोंगर निवासी सिदार्थ यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि टाटामारी पर्यटन स्थल पर कुछ युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उन्हें शराब पीने से रोकने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, लात तथा कड़े से मारपीट की।
मारपीट में राजेश यादव के सिर, चेहरे और बाएं हाथ में चोट आई तथा सिर से खून निकलने की बात सामने आई। शिकायत के आधार पर केशकाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने मामले में लक्की ठाकुर (19), करण जुर्री (18), युगल कांगे (19), योगेन्द्र कुमार मंडावी (19), शिवम सोनकर (20), गौतम गेन्डामे (21), विजय कामड़े और मोहित यादव सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। सभी आरोपी चारामा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109, 191(2), 296, 115(2) एवं 351(3) में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश मिश्रा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन