Ghansyam Sharma / Mon, May 10, 2021 / Post views : 154
जशपुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय कोरोना उनके गांव व क्षेत्र तक न पहुंचे इसके लिए उन्होंने बैगा आदिवासियों के साथ मिलकर पारंपरिक अनुष्ठान कराया। उन्होंने अपने इस आयोजन का पोस्ट इंटरनेट मीडिया में भी साझा किया है।
भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय कोरोना महामारी समेत अनेक प्रकार के रोग की रोकथाम के लिए जशपुर जिले के ग्राम भगोरा में आदिवासियों के साथ मिलकर गड़गोशिया देवता, गांव के खूंटा देवता और देवी का अनुष्ठान कर पूजन हवन किया।
आदिवासियों के इस पारंपरिक आयोजन में गांव व क्षेत्र के लोगों तक बीमारी न फैले इसके लिए मनोकामना की गई। भाजपा नेता साय का कहना है कि क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग किसी भी संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर बचाव के लिए अपने कुल देवी व देवताओं का पूजन करते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में भी कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव की दुआ मांगी गई है।
छत्तीसगढ़ में किसी नेता या मंत्री की ओर से इस तरह का पूजा पाठ या अनुष्ठान का पहला मामला नहीं है। बीते कुछ माह पहले राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में स्थानीय सरगुजा विधायक बृहस्पति सिंह पर जान से मारने का आरोप लगाकर अनुष्ठान किए थे।
यह मामला काफी तूल पकड़ लिया था। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला था। काफी दिनों तक मामला गरम होने के बाद ही शांत हुआ। हालांकि बताया जा रहा था कि दोनों नेता राजनीति करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन