Ghansyam Sharma / Mon, Mar 29, 2021 / Post views : 176
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट का फार्मूला और प्रदेश सरकार का काम कांग्रेस पार्टी के लिए रोल माडल बन गया है। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसका फायदा यहां के नेताओं को मिल रहा है। पार्टी की तरफ से एक के बाद एक प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इतिहास का यह पहला मौका है, जब यहां के दो नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें विकास उपाध्याय और राजेश तिवारी शामिल हैं।
राजेश तिवारी को तो सीधे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहां अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कद लगातार बढ़ रहा है। असम में भी यहां के नेताओं ने काफी मेहनत की है। राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के काम की देशभर में सराहना हो रही है।
भूपेश सरकार के काम का जिक्र देशभर में
छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के लिए देशभर में मिशाल बन गई है। भूपेश सरकार के काम का जिक्र देशभर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से लेकर पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता करते हैं। चुनावी राज्यों में कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के काम का सहारा लिया जा रहा है। राहुल गांधी अपनी हर सभा में बताते हैं कि कैसे छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के कुछ घंटों के भीतर ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। आदिवासियों की जमीन लौटाई गई। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन