Ghansyam Sharma / Wed, Apr 14, 2021 / Post views : 173
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना डेथ मीडिया कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर सुभाष पांडेय का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित सुभाष पांडेय का एम्स में इलाल चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। परिवार भी सदमें में आ गया है।
कोरोना संक्रमण लगातार आम से लेकर खास लोगों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सुभाष पांडेय का उपचार के दौरान एम्स में निधन हो गया है। सुभाष पाण्डेय बड़े ही सहज, सरल स्वभाव के थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते दो दिन पहले ही उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद आज अपनी अंतिम सांस ली है।
बता दें कि शुक्रवार को उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद शनिवार और रविवार को उनका इलाज घर में ही जारी रखा गया था। सोमवार को उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। कल देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन