Ghansyam Sharma / Tue, Apr 6, 2021 / Post views : 165
रायपुर, छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। राज्य में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 44296 हो गई है। यह आंकड़ा महाराष्ट्र के 452777 के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले सक्रिय मरीजों के मामले में कर्नाटक देश में दूसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर था, लेकिन मंगलवार को कर्नाटक में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 42502 रह गई है।छत्तीसगढ़ में अबतक कुल 376348 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित हुए लोगों में से 327689 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 106033 अस्पताल और 221656 होम आइसोलेशन में थे।
दुर्ग में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले
राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले इस वक्त दुर्ग में हैं। वहां के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की संख्या 12589 है। वहीं रायपुर में सक्रिय मरीज 10775 हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में राजनांदगांव जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। वहां अभी 3701 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन