Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मिले

Ghansyam Sharma / Mon, Apr 5, 2021 / Post views : 164

Share:

० हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश
० मुख्यमंत्री ने ली वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल तथा एन.एच. एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में इलाजरत सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उक्त चारों हॉस्पिटलों में भर्ती जवानों से चर्चा की और हॉस्पिटल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर वापस लौटते ही एयरपोर्ट में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घटना के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके बाद सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां इलाज के लिए भर्ती घायल जवानों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से पूछताछ की और घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री एमएमआई, बालाजी और नारायणा हॉस्पिटल भी गए और घायल जवानों से मुलाकात की। वहां जवानों के इलाज के बारे में हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से चर्चा की। यहां यह उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 9, श्री नारायणा हॉस्पिटल में 2, बालाजी एवं एमएमआई हॉस्पिटल में एक-एक जवान का इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि 3 मार्च को सुकमा-बीजापुर सीमा पर सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घंटे तक चली लड़ाई में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और घायल भी हुए। नक्सलियों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए और इस घटना में 31 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 13 जवानों का इलाज रायपुर के उक्त तीनों हॉस्पिटल में जारी है। सामान्य रूप से घायल हुए सुरक्षा बल के 18 जवानों का इलाज बीजापुर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस घटना में शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बल के जवानों ने बड़े हौसले के साथ नक्सलियों की मांद में घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। सुरक्षा बल के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बुलंद है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement