Ghansyam Sharma / Fri, May 21, 2021 / Post views : 153
नारायणपुर । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम कनेरा में फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्री पोषण लाल चंद्राकर भी थे। अधिकारियांे ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का बारीकी से अवलोकन किया और तैयार किये गये नक्शों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को आबंटित की गयी भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिपरे, उद्योग एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन