Ghansyam Sharma / Wed, Apr 28, 2021 / Post views : 166
नारायणपुर। कोरोना मारामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन प्रभावशील है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यवसायिक संस्थान बंद हैं। लॉक डाउन के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लेने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आज शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोग अनावश्यक घरों से तो नहीं निकल रहे हैं और जरूरी काम से निकलने वालों को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है, इसका जायजा उन्होंने लिया। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बढ़ते कोरोना संक्रमण कि चेन रोकने में सहयोग करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे और टीका लगवाएं, जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले नागरिक कोविड टीका लगाकर खुद व अपने परिवार की सुरक्षा करें। इसके बाद कलेक्टर ने मेडिकल दुकान पहुंच कर मेडिकल संचालक से बातचीत की और आवश्यक उपकरणों एवं दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वहां सोशल डिस्टेंस और शासन के गाईडलाइन का पालन करते हुए दवाईयों की बिक्री करने के निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, एसडीएम दिनेश कुमार नाग के सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन