Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: पाटन में फंदे पर लटकी मिली पिता-पुत्र की लाश, तीन जले शवों के मिले अवशेष

Ghansyam Sharma / Sun, Apr 4, 2021 / Post views : 173

Share:

पाटन। थाना अंतर्गत ग्राम बठेना में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया। पिता पुत्र का शव एक ही फंदे में झूलते हुए देखकर गांव में हाहाकार मच गया। पास ही भूसे के ढेर (पैरावट) में तीन लाश और मिली हैं। पैरावट में एक खोपड़ी दिखाई दे रही है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि वह मृतक परिवार के मुखिया की पत्नी की हो सकती है।

एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ का शव एक ही रस्सी से लटका मिला है। राम बृज की पत्नी जानकी बाई और दोनों पुत्रियों ज्योति व दुर्गा घर में नहीं मिली हैं। मगर, पास ही पैरावट में जली हुई लाशों में से एक की खोपड़ी का अवशेष मिला है। माना जा रहा है कि वह राम बृज की पत्नी का अवशेष हो सकता है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम के अनुसार पैरा में तीन शव जले हुए हैं। जाहिर है कि यह उसकी दोनों बेटियों के शव हैं।

पैरावट में जो लाश का अवशेष मिला है, उसे तार से बांध दिया गया था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले पत्नी और बेटियों को मारकर जला दिया गया होगा, उसके बाद पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी क्योंकि मृतक राम ब्रिज और संजू के पैर भी जले हुए हैं।

हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर एसडीओपी आकाश राव गिरपुंजे, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी सहित थाना स्टाफ पहुंच कर जांच कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि राम बृज मूल रुप से भिलाई के पास रहने वाला था। उसके पिता ने पाटन में कुछ जमीन खरीदी थी, जहां राम बृज का परिवार पिछले करीब 35 साल से रह रहा था। उसके परिवार पर काफी कर्ज था। उसके दो भाई और हैं, छोटा भाई नीलकमल भानुप्रतापपुर में रहता है और उसकी पत्नी वहां शिक्षाकर्मी है। वहीं, मझला भाई रायपुर के तेलीबांधा के पास किसी आश्रम में रहता है।

बताया जा रहा है कि रामबृज के पास करीब 10-12 एकड़ जमीन थी, वह तीनों भाइयों के नाम पर थी। तीनों भाइयों ने मिलकर करीब 90 फीसद जमीन बेची थी। मगर, राम बृज पर इसके बावजूद काफी कर्ज था। पुलिस अभी ग्रामीणों से पता करने की कोशिश कर रही है कि उस पर कितने का कर्ज था, कितने लोगों से लिया था और जमीन बेचने के बाद जो पैसा मिला था, उसका राम बृज ने क्या किया। हालांकि, इन सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे, जब उसके भाई गांव में पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement