Ghansyam Sharma / Mon, May 17, 2021 / Post views : 156
कोण्डागांव। जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव पेट्रोल पंप के ठीक सामने रविवार को एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल चालक को ठोकर मार दिया, इस टक्कर में मोटर साइकिल चला रहे पुसावण्ड गांव का निवासी मन्नुराम नेताम उम्र 35 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद अनियंत्रित ट्रकपेड़ से टकराते हुए पलट गई।
दुर्घटना के तत्काल बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक का हेल्पर ट्रक में बुरी तरह से फंस रह गया, जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोग, डायल 108, ट्रैफिक पुलिस व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन