Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: भ्रष्टाचार की गहरी जड़ें

Ghansyam Sharma / Sun, Apr 4, 2021 / Post views : 167

Share:

रायपुर। दो घटनाओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ों के विस्तार की समीक्षा करने की परिस्थितियां उत्पन्न कर दी है। भ्रष्टाचार का फैलाव गांव से लेकर राजधानी तक प्रदर्शित हो रहा है। पहले मामले में शुक्रवार की सुबह बिलासपुर के किसान छोटूराम केंवट ऋण पुस्तिका के लिए रिश्वत देने के बाद भी पटवारी द्वारा काम नहीं किए जाने पर आत्महत्या कर लेते हैं।

दूसरे मामले में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के ही सात विधायक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के संचालक के रूप में दागी बताए जा रहे अधिकारी डॉ. अशोक चतुर्वेदी की नियुक्ति के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व की शरण में पहुंचते हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बताने को मजबूर हो जाते हैं कि कई मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के दायरे में आ चुके अधिकारी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का संचालक बनाया जाना गलत है।

इससे सरकार की छवि धूमिल होगी। यह जांच का विषय हो सकता है कि डॉ. चतुर्वेदी ने मिशन संचालक का अस्थायी प्रभार लेने के बाद पहले ही दिन सौ करोड़ रुपये के चेक जारी कर कार्य व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया या कुमार लाल चौहान को निर्वाचन कार्य में भेजे जाने के बाद मिले अवसर का गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश की।

उम्मीद की जानी चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक निर्णय लेंगे और वास्तविकता सामने आएगी। विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव ने आरोप साबित नहीं होने और नियुक्ति अस्थायी होने का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार के आरोपित अधिकारी के बचाव की ही कोशिश की है। इस दृष्टिकोण पर भी मंथन किया जाना चाहिए।

दुखद रूप से बार-बार ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं कि सत्ता में बैठे लोग अपने चहेतों को उपकृत करने की कोशिश करते हैं। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से ईमानदार आचरण की उम्मीद की जाती है, क्योंकि चुनाव के जरिए उन्हें जनता के लिए शासन व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

वादों के जाल में फंसी जनता जब सरकारी खजाने के दुरुपयोग और रिश्वतखोरी का शिकार होने लगती है तो नेतृत्व ही सवालों के घेरे में होता है। ईमानदारी की बात की जाए तो यह नैतिक चरित्र का ही एक पहलू है। काम के प्रति निष्ठा और लगन से व्यक्ति के गुणों का बोध होता है। ईमानदारी में भरोसा, वफादारी और निष्पक्षता भी शामिल है।

भ्रष्ट आचरण में लिप्त अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। यह बार-बार बताने की जरूरत नहीं कि भ्रष्टाचार प्रदेश की प्रगति के मार्ग में मुख्य बाधक है। समस्याओं की जड़ में भ्रष्टाचार ही मुख्य कारक है। नेतृत्व के लिए जरूरी होगा कि समय से हस्तक्षेप करें, ताकि स्थितियां बेकाबू न हों।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement