Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: आठ फीसद या इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों को लाकडाउन से राहत

Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 155

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने अनलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाकडाउन में राहत देने के लिए उसने आठ फीसद पाजिटिविटी (संक्रमण) दर को आधार बनाया है। जिन जिलों में आठ फीसद से कम संक्रमण दर है, वहां बाजार, दुकान के साथ माल और शोरूम खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन जिन जिलों में आठ फीसद या उससे अधिक संक्रमण दर है, वहां आगामी पांच दिनों तक मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी।

इस संबंध में सरकार ने सोमवार की रात सभी जिलों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके आधार पर प्रदेश के सूरजपुर, धमतरी और रायगढ़ जिले को छोड़कर अन्य 25 जिलों में बाजार, दुकान के साथ माल और शोरूम एक साथ खोले जा सकेंगे। बता दें कि राज्य के ज्यादातर जिलों में अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह से लाकडाउन लागू है।

जहां संक्रमण नियंत्रण में वहां ऐसे मिलेगी छूट

- सभी बाजार और दुकानें, शोरूम, माल आदि बिना किसी प्रतिबंध के शाम छह बजे तक खुलेंगे।

- होटल और रेस्तरां अपने मेहमानों को छोड़कर, इन-डाइनिंग की अनुमति नहीं देंगे।

- होटल और रेस्तरां केवल टेकअवे भोजन और आनलाइन डिलीवरी की अनुमति देंगे।

- शर्तों के साथ होटलों में शादी-विवाह समारोह की अनुमति दी जा सकती है।

इन पर जारी रहेगी रोक

- सिनेमा हाल और थिएटर बंद रहेंगे।

- रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

- धारा 144 भी लागू रहेगी।

- सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक किसी भी प्रकार के जुलूस और सभा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

रायपुर के 11 प्रमुख बाजार आज से एक साथ खुलेंगे

मंगलवार से रायपुर शहर के चिन्हांकित 11 बड़े बाजार एक साथ शाम पांच बजे तक खुलेंगे। इसके साथ ही यहां आड-ईवन (बायें-दायें) व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी। रायपुर कलेक्टर डा. एस भारतीदासन ने इसकी अनुमति दी है। इस दौरान कोरोना की बाकी गाइडलाइन यथावत रहेगी। नगर निगम रायपुर के उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद राजधानी के 11 बाजार व शापिंग कांम्लेक्स में आड-ईवन सिस्टम खत्म किया जा रहा है।

इसके साथ ही पंडरी कपड़ा मार्केट, मालवीय रोड, गोल बाजार, बंजारी मार्केट, सदर बाजार, एमजी रोड, रविभवन, जयराम कांम्लेक्स, लालगंगा कांम्लेक्स, लाखेनगर मार्केट, बूढ़ातालाब से गुढ़ियारी तक के मार्केट, एमजी रोड, जीई रोड व पंडरी बस स्टैंड रोड, तेलीबांधा, शास्त्री मार्केट रोड के लिए अब तक यह नियम चल रहा था। बता दें कि रायपुर में 31 मई की सुबह छह बजे तक लाकडाउन लगाया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement