Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 158
रायपुर । कोरोना महामारी की चपेट में आकर फिर से एक कोरोना योद्धा की जान चली गई है, डीएसपी आदित्य हीराधर का कोरोना से निधन हो गया है, रायपुर सीआईडी पुलिस मुख्यालय में ये पदस्थ थे, आज सुबह बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हुआ है। गौरतलब हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक कई पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण बीते एक महीने से भी अधिक समय से जिलेवार लॉकडाउन लागू किया गया है, जिससे कि इस महामारी के संक्रमण की रोकथाम की जा सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जो कि अपनी जान खतरे में डाल कर जनता के लिए सुरक्षा व्यवस्था में सहभागी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन