Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: 72 घंटे पुरानी कोरोना जांच रिपोर्ट के बिना जिला में प्रवेश होगा प्रतिबंधित

Ghansyam Sharma / Sat, May 8, 2021 / Post views : 171

Share:

कोंडागांव। जिले में बढ़ते संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए जिले को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा आदेश जारी कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर जिले की सीमाओं को जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से सील कर दिया गया था। यहां से आने जाने वाले सभी यात्रियों पर प्रशासन द्वारा नजर बनाई रखी गई थी। इसके पश्चात एनएच–30 पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घोड़ागांव एवं केशकाल बस स्टैंड में आने जाने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग के दल को नियुक्त किया गया था। ये दल दोनों स्थानों पर सीमा पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनके यात्रियों की कोरोना जांच की जाती है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला प्रशासन को पत्र द्वारा बिना जांच रिपोर्ट जिले में प्रवेश प्रतिबंधित करने के दिए गए सुझाव को मानते हुए कलेक्टर द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर जिले में 72 घंटो पुरानी कोरोना जांच की आरटीपीसीआर अथवा ट्रूनॉट टेस्ट रिपोर्ट के बिना जिले में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर पगडंडियों, जंगल के रास्तों एवं कच्चे रास्तों को भी बंद किया जा रहा है। इनकी निगरानी ग्रामों की ग्राम रक्षा समितियां, कोटवार, सरपंच, सचिव, पंचो, ग्राम पटेल एवं बीट गार्डों द्वारा की जावेगी। जिसका समय-समय पर अवलोकन राजस्व एवं पुलिस विभाग के दल द्वारा भी किया जावेगा। कोरोना के संक्रमण के जिले में गहराने के साथ जिले में उड़ीसा सीमा से लोगों के अवैधानिक रूप से घुसने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन द्वारा उड़ीसा से लगने वाले एरला, कोंदकेरा में नाके स्थापित कर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के दल की कोरोना जांच हेतु ड्यूटी लगाई गई है साथ ही गम्हरी में नाका स्थापित किया गया है। जिसमे आज सभी चेक पोस्टों को मिला कर 110 वाहनों एवं 246 व्यक्तियों की जांच में 12 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इसमें घोड़ागांव में 33 वाहनों वाहनों के 61 व्यक्तियों की जांच में 07 कोरोना पॉजिटिव, कोंदकेरा में 24 वाहनों के 71 लोगों की जांच में 01 कोरोना पॉजिटिव, एरला नाका में 24 वाहनों के 40 यात्रियों की जांच में 04 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं केशकाल में 24 वाहनों एवं 74 व्यक्तियों की जांच में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। ज्ञात हो कि सभी चेक पोस्टों को मिला कर अब तक 2703 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें अब तक कुल 111 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें केशकाल चेकपोस्ट में 40, घोड़ागांव में 54, कोंदकेरा नाका में 06, एरला नाका में 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अब जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार लोगों की अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन रोकने के लिए उड़ीसा सीमा से लगे मगेदा, ओटेण्डा, अरंगुला, उड़ीदगांव, हीरापुर, मिरमिण्डा, छिनारी, बड़ेसोहंगा, बेलोण्डी, सलना, पलना, टूमडा, कोरडीही, डोंडरा, सिमोडा, किबईबालेंगा, मालापारा, ओडडी, जानीपारा, धनोरा, काउडला में वन रक्षा समितियों, कोटवार एवं ग्राम समितियों की सहायता से बैरिकेट लगा कर मार्ग में परिवहन अवरुद्ध कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement