Ghansyam Sharma / Sat, May 15, 2021 / Post views : 158
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भी ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के दो नए मरीज मिले। ये मरीज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर(एम्स) में भर्ती हुए हैं। अब तक अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 42 हो गई है। एक दिन पहले एम्स रायपुर में 21, आंबेडकर अस्पताल रायपुर में दो, रामकृष्ण केयर अस्पताल में पांच, श्री बालाजी अस्पताल में दो और भिलाई से 10 मरीज मिले थे।
एम्स में अभी 23 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में सात रोगियों की आंख का आपरेन कर दिया गया है, जबकि शेष रोगियों के लिए आपरेशन की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। इनमें सबसे अधिक रोगी 13 भिलाई और दुर्ग के हैं। निदेशक और ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. (डा.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि एम्स के ईएनटी विभाग अन्य विभागों के समन्वय से इन रोगियों को उपचार प्रदान कर रहा है।
शुक्रवार को भी ऐसे तीन रोगियों का आपरेशन किया गया। अगले सप्ताह अन्य रोगियों का आपरेशन कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। एम्स में भर्ती रोगियों में रायपुर के पांच, राजनंदगांव के दो और कबीरधाम, महासमुंद एवं चांपा के एक-एक रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन