Ghansyam Sharma / Mon, May 24, 2021 / Post views : 170
कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल थानांतर्गत ग्राम पाऊरखेड़ा में तेंदु पेड़ में चढ़ी बालिका का हाथ बिजली तार के संपर्क में आने से लगे झटके से वह पेड़ से नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गुकोंदल थानांतर्गत ग्राम पाऊरखेड़ा में सीमा यादव उम्र 13 वर्ष पिता रजेसिंह गांव पाऊरखेड़ा में नाना-नानी के यहां पर रह रही थी। बालिका सीमा यादव पाऊरखेड़ा में तेंदू पेड़ पर चढ़ी थी। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से बालिका को बिजली का झटका लगा और वह पेड़ से नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन