Ghansyam Sharma / Sat, May 8, 2021 / Post views : 161
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात 11 बजे से 1.30 बजे तक लगातार हुई। वहीं शहर के कई सडकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बस्तर अंचल बारिश की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई। वहीं आज सुबह से ही काले बादल छाये हुए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि कभी भी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार जगदलपुर शहर सहित बस्तर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में तीव्र वर्षा होने की संभावना थी, जिसके परिणाम स्वरूप यहां देर रात अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक, उत्तरी मध्यप्रदेश में बने सिस्टम का असर समूचे छत्तीसगढ़ पर दिख रहा है। शुक्रवार रात बस्तर अंचल में हुई बारिश भी इसी वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन