Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 184
राजनांदगांव। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। महावीर कॉलोनी स्थित घर और गांधी चौक सदर बाजार के दुकानों समेत कई ठिकानों पर छापा मारा गया है। बता दें पिछले दिनों राजनांदगांव में आईटी रेड से मिले इनपुट के आधर पर ये कार्रवाई की गई है। टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन