Ghansyam Sharma / Wed, May 19, 2021 / Post views : 191
सूरजपुर। भैयाथान तहसील के अन्तर्गत ग्राम गंगोटी में कोरोना पॉजिटिव श्रीमती सितारा साहू को होम आइसोलेशन में रखा गया था। जिनके घर के दीवार पर मितानीन प्रभा साहू के द्वारा कोविड-19 एवं होम आइसोलेशन के नियमों बारे में जानकारी लिखी गई थी। जिसे श्रीमती सितारा साहू के द्वारा दीवार में लिखे जानकारी को गोबर से लीपकर मीटा दिया गया एवं पॉजिटिव मरीज के पति के द्वारा श्रीमती सितारा साहू को नगर जांच के लिए ले जाया गया एवं उनके द्वारा मितानीन के साथ दुव्र्यवहार किया गया। तथा कोविड-19 नियमों का उल्घन्न करते पाया गया। जिस पर भैयाथान तहसीलदार प्रतिक जायसवाल ने त्वरीत कार्यवाही करते हुए पॉजिटिव मरीज को कोविड केयर सेन्टर पर्री सूरजपुर भेज दिया है। कार्यवाही के दौरान डाक्टर, पुलिस अमला,स्वास्थय अमला, हल्का पटवारी , उपसरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन