Ghansyam Sharma / Sat, May 15, 2021 / Post views : 154
कोंडागांव। कोविड-19 के पाॅजीटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के फलस्वरूप कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने 31 मई सुबह 6 बजे तक कोंडागांव जिला को लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी हैं।
आपको बता दें कि पूर्व में कोण्डागांव जिले को दिनांक 16.05.2021 रात्रि 12.00 बजे तक की अवधि हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए कोण्डागांव जिला में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित किये गये है।
पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला कोण्डागांव निम्नलिखित आदेश प्रसारित किया गया हैं :-
यह आदेश अल्प समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामीली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रुप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावें।। यह आदेश दिनांक 16.05.2021 रात्रि 12.00 बजे से दिनांक 31.05.2021 प्रातः 06.00 बजे तक लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन