Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: बैंकों का मर्जर बना उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत, झेलनी पड़ रही परेशानियां

Ghansyam Sharma / Fri, Apr 23, 2021 / Post views : 174

Share:

रायपुर। देश के प्रमुख बैंकों का मर्जर किया जाना, उनके उपभोक्ताओं के लिए आफत बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गूगल पे, फोन पे जैसी ऑनलाइन भुगतान करने वाले एप में बैंकों के पुराने व नए आइएफएससी कोड (इंडियन फाइनेंसियल सिस्टम कोड) अमान्य बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से ऑनलाइन भुगतान होना बड़ी समस्या बन गई है। इसके अलावा दूसरी बड़ी परेशानी उन लोगों के सामने शुरू हो गई है जिनका एफडी की अवधि पूरी हो गई है और इस वजह से भुगतान नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के महामंत्री शिरीष नलगुंडवार ने बताया कि बैंकों का मर्जर तो गया है लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेटेशन का काम चल रहा है। इस वजह से ही थोड़ी परेशानी आ रही है। जैसे ही अपडेटेशन का काम पूरा हो जाएगा लोगों की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

काम नहीं कर रहा एटीएम

बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि मर्जर की वजह से उनके बैंकों का एटीएम उनके बैंक में काम नहीं कर रहा है। हालांकि दूसरे बैंकों में उपयोग हो रहा है,लेकिन इसकी वजह से बेवजह ही उनके पैसे कट जा रहे है।

इन्हें हो रही ज्यादा दिक्कत

सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हो रही है जिनके बच्चे या परिवरा के लोग घर से दूर रह रहे है। आइएफएससी कोड का मिलान न होने की वजह से ये लोग न तो रुपये भेज पा रहे है और न ही उनके खाते में रुपये में आ रहे है।

केस-1

टिकरापारा निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनका खाता यूनियन बैंक में है। लेकिन अभी उनका एटीएम कार्ड यूनियन बैंक में काम नहीं कर रहा है। लेकिन उनका कार्ड दूसरे बैंक के एटीएम में काम करता है। इससे पैसे भी कट जा रहे है।

केस-2

संतोषीनगर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि उनका अकाउंट ओरियंटल बैंक में है। मर्जर की वजह से अभी काफी परेशानी हो रही है। अभी ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के अकाउंट में आनलाइन धनराशि नहीं भेज पा रहे। गूगल पे बैंक शाखा के दोनों (नए व पुराने) आइएफएससी को गलत बता रहा है।

इन बैंकों का हुआ था विलय

जानकारी के अनुसार बीते साल इन चार बड़े बैंकों में छह बैंकों का विलय कर दिया गया था। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक आफ कामर्स व यूनाइटेड बैंक मर्ज हो गए है। इसी प्रकार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक व कॉर्पोरेशन बैंक का मर्जर है। इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक व केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का मर्जर है। बताया जा रहा है कि विलय के बाद बैंकों की अधिकांश शाखाओं का आएफएससी बदल दिया गया है या बदलाव की प्रक्रिया में है।

यहां पंद्रह दिन से बंद है बैंकों का कामकाज

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण इन दिनों राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बैंकों का कामकाज बंद है और लोगों का लेनदेन नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं के लिए ही लेनदेन की अनुमति है और उसमें भी उपभोक्ता को आवेदन देना होगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement