Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 154
कांकेर। जिले के किसकोडो एरिया कमेटी के दो इनामी दम्पति (पति-पत्नी) सम्मी उर्फ सन्नी ईरपा एवं जयसिंह उर्फ दरबारी कोमरा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कई अपराधिक मामलों में संलिप्त थे। जयसिंह उर्फ दरबारी कोमरा पर 05 लाख और सम्मी उर्फ सन्नी ईरपा पर 02 लाख का इनाम घोषित था। जिले में नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे नक्सन उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर ईनामी नक्सली दम्पति ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन