Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: नक्सलियों की कायराना करतूत

Ghansyam Sharma / Sun, Apr 25, 2021 / Post views : 150

Share:

रायपुर।  सब इंस्पेक्टर मुरली ताती शहीद हो गए। इसका पहले से ही खतरा था। इसी महीने तीन अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान अगवा किए गए जम्मू के जवान राकेश्वर मन्हास को रिहा कर सुर्खियां बटोरने वाले नक्सलियों ने बस्तर की माटी के पुत्र मुरली के साथ निर्दयता बरती। सब इंस्पेक्टर मुरली तबीयत खराब होने के कारण बीजापुर स्थित अपने गांव पालनार जा रहे थे।

इस तरह एक बार फिर साफ हो गया है कि नक्सली विकास और तरक्की पसंद लोगों के दुश्मन हैं तथा केवल हिंसा के बल पर सत्ता कायम करना चाहते हैं। जंगलों में छुपे नक्सली या माओवादी कोई सैद्धांतिक लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, वरन आदिवासियों और गरीबों की भावनाएं भड़काकर शोषण कर रहे हैं। इसमें कोई भ्रम नहीं कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा ही नक्सलियों का मुख्य आकर्षण तथा ठेकेदारों से उगाही इनकी आमदनी का मुख्य जरिया है।

दुरूह वन क्षेत्र के मानव और प्राकृतिक संसाधन पर नियंत्रण कर नक्सलियों ने यहां के युवाओं को अपने प्रभाव विस्तार का जरिया बना लिया है तथा हर हाल में उन्हें विकास और मुख्यधारा से जुड़ने से रोकने के लिए प्रयासरत हैं। नक्सलियों की नीतियों ने भ्रमित आदिवासियों को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया है। अपने आर्थिक हितों की पूर्ति के लिए क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा सुविधा विकसित नहीं होने देना चाहते। शहीद मुरली ताती अपने गांव के सबसे पढ़े लिखे युवा थे तथा अपनी प्रतिभा एवं प्रतिबद्धता के बल पर सब इंस्पेक्टर पद तक पहुंचने में कामयाब हुए थे।

मुरली ने 2005-06 में दक्षिण बस्तर में चले नक्सल विरोधी अभियान सलवा जुडूम में बढ़-चढ़कर भाग लिया था, इसलिए नक्सलियों को बुरी तरह खटकते थे। मन्हास की रिहाई में मध्यस्थता करने वाले लोगों को अब समझ में आ चुका होगा कि नक्सली उनकी बातों का कितना सम्मान करते हैं। साथ ही रायपुर, दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नक्सलवादियों के समर्थकों को भी जवाब देना चाहिए कि वह खुद को मुरली ताती की शहादत के लिए कितना जिम्मेदार मानते हैं।

अगर मुरली का सरकारी सेवक होना गुनाह था, तो इन तथाकथित मानवतावादी अर्बन नक्सलियों को विभिन्न सरकारी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों से त्यागपत्र देकर अब तक मिले वेतन को नैतिक आधार पर ब्याज समेत वापस करने का साहस दिखाना चाहिए। स्वत: संज्ञान लेने वाली अदालतों और वकीलों से भी सक्रियता की उम्मीद की जाती है।

मुरली की शहादत का उसी दिन वास्तविक रूप से सम्मान होगा, जिस दिन इन नक्सलियों और इनकी विचारधारा के समर्थकों का समूल विनाश हो जाएगा। इसके लिए पहले चरण में व्यवस्था में बैठे घुसपैठियों और दलालों को खत्म करने का संकल्प पूरा करना होगा। व्यवस्था के गद्दार नक्सलियों का सफाया ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है और मुरली को श्रद्धांजलि भी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement