Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: सुकमा में नक्सलियों ने हाइवे पर सात वाहनों में लगाई आग

Ghansyam Sharma / Mon, Apr 26, 2021 / Post views : 154

Share:

सुकमा । नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान 26 अप्रैल को किया था। उससे एक दिन पहले देर शाम को 400 मीटर के दायरे में 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर पर्चे व बैनर भी लगाए जिसमें भारत बंद का जिक्र किया गया। करीब एक घंटे तक एनएच 30 पर नक्सली उत्पात मचाते रहे। आगजनी की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की।

रविवार देर शाम 7 बजे एनएच 30 पर स्थित एर्राबोर थाने से करीब 2 किमी दूर वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में 100 से अधिक नक्सली आ धमके। एनएच 30 पर पेड़ काटकर डाला गया और सुकमा की ओर से आ रहे वाहनों को रोका गया। नक्सलियों ने वाहन चालकों को नीचे उतारकर उनके मोबाइल ले लिए फिर डीजल टैंक को फोडा और उसे वाहनों पर डालकर उनमें आग लगा दी। इसी तरह वहां आने वाले सभी वाहनों को एक-एक कर रोका और सात वाहनों में आग लगा दी। वाहन चालकों को नक्सलियों ने वहां से भगा दिया। करीब एक घण्टे तक नक्सली उत्पात मचाते रहे। इधर सूचना मिलने पर जवान मौके में लिए रवाना हुए। खबर की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की है।

बाल-बाल बची यात्री बस

जब एर्राबोर के पास आगजनी हो रही थी तभी कोंटा की और से आ रही यात्री बस के चालक ने देखा कि वहां पर नक्सली वाहन में आग जला रहे हैं। तो तत्काल बस चालक ने करीब आधे किलोमीटर तक बस को रिवर्स में लेकर कोंटा पहुंचा। बस चालक की सूझबूझ के चलते यात्री बस बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने दो वाहन को रोक कर रखा था। सड़क पर पेड़ काटकर डाल दिया था, जिससे रास्ता जाम हो गया था। इसके बाद उनके मोबाइल व वाहन की चाबी ले लिए और दूर जाने को कहा गया। उसके बाद डीजल टैंक फोड़कर डीजल वाहनों पर छिड़का गया और आग लगा दी गई। उसके बाद वाहन आते गए और नक्सली आग लगाते गए। करीब 100 की संख्या में वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement