Sat, 31 Oct 2026
Breaking News
‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर : न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना | पटवारियों का 18वें दिन भी प्रदर्शन : काले कपड़े पहन निकाली रैली; एसडीएम कार्यालय में जमकर की नारेबाजी | वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण की कोशिश, 34 लोगों को जेल : केशकाल वन मंडल की कार्रवाई, चिपरेल-सालेभाट सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण पर सख्ती; गोविंदपुर, आमाडीही और सोडमा सहित.. | कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण : गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश | DM नूपुर राशि पन्ना ने प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद : कोनगुड़ में कौशल केंद्र का निरीक्षण, युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर | युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार : जमानत पर रिहा होने के बाद प्रताड़ित करने का आरोप, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी | नक्सलियों का डम्प बरामद, 2 टिफिन बम और 80 डेटोनेटर मिले : आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई, कारतूस और विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर : न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना | पटवारियों का 18वें दिन भी प्रदर्शन : काले कपड़े पहन निकाली रैली; एसडीएम कार्यालय में जमकर की नारेबाजी | वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण की कोशिश, 34 लोगों को जेल : केशकाल वन मंडल की कार्रवाई, चिपरेल-सालेभाट सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण पर सख्ती; गोविंदपुर, आमाडीही और सोडमा सहित.. | कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण : गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश | DM नूपुर राशि पन्ना ने प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद : कोनगुड़ में कौशल केंद्र का निरीक्षण, युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर | युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार : जमानत पर रिहा होने के बाद प्रताड़ित करने का आरोप, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी | नक्सलियों का डम्प बरामद, 2 टिफिन बम और 80 डेटोनेटर मिले : आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई, कारतूस और विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर : न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना | पटवारियों का 18वें दिन भी प्रदर्शन : काले कपड़े पहन निकाली रैली; एसडीएम कार्यालय में जमकर की नारेबाजी | वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण की कोशिश, 34 लोगों को जेल : केशकाल वन मंडल की कार्रवाई, चिपरेल-सालेभाट सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण पर सख्ती; गोविंदपुर, आमाडीही और सोडमा सहित.. | कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण : गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश | DM नूपुर राशि पन्ना ने प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद : कोनगुड़ में कौशल केंद्र का निरीक्षण, युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर | युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार : जमानत पर रिहा होने के बाद प्रताड़ित करने का आरोप, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी | नक्सलियों का डम्प बरामद, 2 टिफिन बम और 80 डेटोनेटर मिले : आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई, कारतूस और विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान जब्त | राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह.. : GPS ट्रैकर से पकड़ा गया गिरोह, 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद; 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन |

‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ के संदेश से गूंजा शहर : न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना

Ghansyam Sharma / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 51

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ‘ना बाल विवाह, ना बाल शोषण’ थीम पर जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिगरी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी को रवाना किया।

प्रभात फेरी परिवार न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लेकर प्रेरक नारे लगाए और आम नागरिकों को बाल विवाह एवं बाल शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया।

अभियान की मुख्य थीम ‘जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण – हर बच्चे का अधिकार’ रखी गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीवन जीने, शिक्षा प्राप्त करने, अपने विचार व्यक्त करने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

इस अवसर पर बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल शोषण से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए संबंधित विभाग को सूचित करें तथा बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के मामलों को गंभीरता से लें। बच्चों को डर और चुप्पी के बजाय विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग का वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी सीमा टांडे, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, तिलक पांडे, नरेश नाईक एवं गौरव जैन उपस्थित रहे।

इसके अलावा पुलिस विभाग से थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय एवं अजाक थाना प्रभारी रमेश शोरी, शिक्षा विभाग से वेणुगोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सार्वा, परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी सहित अन्य रिसोर्स पर्सन एवं अधिकार मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह एवं बाल शोषण के विरुद्ध सामाजिक चेतना विकसित करना और बच्चों के अधिकारों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर बच्चे का बचपन सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी बच्चा बाल विवाह के लिए विवश न हो और न ही शोषण का शिकार बने।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement