Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र | सीपीआई की बाइक रैली, लाल सलाम के नारों से गूंजे गांव : एरला से माकड़ी तक निकाली रैली, ग्रामीणों तक साम्यवादी विचारधारा पहुंचाने का प्रयास | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन : नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन | किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को : किसान भुगतान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 6066 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग | पत्रिका लुक की खबर का असर: पं. सचिव भर्ती की तारीख बढ़ी : बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान अभ्यर्थियों को मिली राहत, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन | पंचायत सचिव भर्ती: अंतिम दिन बिजली गुल, युवा परेशान : डाकघर में घंटों कतार में खड़े रहे बेरोजगार युवा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग | भाजपा युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया : प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोण्डागांव में भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर पुतला दहन | ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला : शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित | मैनपुर के दशहरे की अलग पहचान : रावण दहन के चार दिन बाद मैनपुर में मनाया जाता है दशहरा, बिच्छू-मगरमच्छ और हेलीकॉप्टर की झांकियां बनीं आकर्षण | जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार : केशकाल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 1.55 लाख का सामान जब्त | पारंपरिक वैद्यों के ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण : बस्तर की पारंपरिक चिकित्सा को पहचान, 309 वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र |

: महुआ से शराब नहीं, अब बनेगा लड्डू और चाकलेट

Ghansyam Sharma / Tue, Mar 30, 2021 / Post views : 164

Share:

रायपुर,  महुआ का उपयोग शराब बनाने में होता रहा है। शराब के लिए बदनाम महुआ से छत्तीसगढ़ में लड्डू और चाकलेट बनाया जाएगा। इसके लिए कोरबा में महुआ प्रसंस्करण यूनिट लगाने की तैयारी है। राजनांदगांव के बाद प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा महुआ प्रसंस्करण केंद्र होगा।छत्तीसगढ़ में होने वाले वनोपज में महुआ की मात्रा काफी ज्यादा है। प्रदेश के बस्तर, बिलासपुर व सरगुजा संभाग में महुआ बहुतायत में होता है। तीनों संभागों के आदिवासी क्षेत्रों में महुआ का उपयोग शराब बनाने में होता है। इधर, राज्य सरकार वनोपज के जरिये वनवासियों और आदिवासियों की आय बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।

इसी कारण राज्य सरकार वनोपज को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने लगी है। अब सरकार ने यह विचार किया है कि महुआ से दूसरे अच्छे उत्पादों का निर्माण कराया जाए, ताकि वनोपज संग्राहकों का लाभ बढ़े और महुआ से शराब बनाने की प्रवृत्ति खत्म हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के कृषि योजना एवं ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा का कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल दौरा हुआ था। वन क्षेत्र में महुआ की अधिकता को देखकर उन्होंने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को महुआ का उपयोग अच्छे उत्पादों में करने का सुझाव दिया था।

इसके बाद अधिकारियों ने पता किया कि महुआ से क्या-क्या उत्पाद बनाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों ने महुआ से लड्डू, चाकलेट तथा खाद्य तेल बनाए जाने का सुझाव दिया। इसके आधार पर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कोरबा के कोरकोमा वनक्षेत्र में प्रसंस्करण यूनिट लगाए जाने के लिए तैयारी चल रही है। कोरबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव श्रीवास ने बताया कि दो माह में प्रसंस्करण यूनिट को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीवास ने यह भी बताया है कि पहले चरण में प्रयोग के तौर पर महुआ का पावडर तैयार किया जा चुका है। आगे महुआ पावडर से ही लड्डू और चाकलेट बनवाया जाएगा।

महिलाओं को प्रसंस्करण यूनिट की जिम्मेदारी

कोरबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिस तरह गोधन न्याय योजना के तहत चलने वाले गोठानों का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, उसी तर्ज पर महुआ के लिए लगने वाली प्रसंस्करण यूनिट का संचालन भी महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कृषि योजना व ग्रामीण विकास सलाहकार शर्मा का कहना है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसान, आदिवासी, समाज और महिलाओं के विकास और उनके आर्थिक विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी तरह कोरबा के जिला पंचायत सीईओ कुंदन दास का कहना है कि महुआ से लड्डू, चाकलेट, खाद्य तेल का निर्माण छत्तीसगढ़ के लिए क्रांति साबित होगी। इससे वनांचल के लोगों की आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement